ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

बलात्कार का आरोपी सरपंच डेढ़ माह बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर, बेमेतरा पुलिस के कार्यशैली पर उठ रहे सवाल…

नांदघाट/बेमेतरा, छत्तीसगढ़। संजय मिश्रा

यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ प्रदेश के बेमेतरा जिला के पुलिस चौकी मारो, थाना नांदघाट क्षेत्र अंतर्गत आनें वाले ग्राम पंचायत एरमशाही का है, जहां पर विगत छत्तीस दिनों पूर्व 28 जुलाई 2023 को स्थानीय सरपंच के खिलाफ भादवि की धारा 456, 376, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया था, जिसमें आज दिनांक तक आरोपी सरपंच बेमेतरा पुलिस के गिरफ्त से बाहर है, जिसके वजह से पीड़ित परिवार एक आश्चर्यजनक माहौल में जीवन व्यतीत करनें पर मजबूर हैं।

अब समाचार विस्तार से…
ग्राम पंचायत एरमशाही निवासी पीड़ित परिवार के बताए अनुसार विगत 21 जुलाई 2023 की रात लगभग 11:00 बजे स्थानीय सरपंच लोचन साहू के द्वारा पीड़ित परिवार के महिला सदस्य के साथ जबरदस्ती अनैतिक कृत्य को अंजाम दिया गया, जिसकी शिकायत करनें पहुंचे पीड़ित परिवार की शिकायत पुलिस चौकी मारो द्वारा लगभग सात दिन बाद दिनांक 28 जुलाई 2023 को जहां तहां एफ.आई.आर. दर्ज किया गया, और मामले को विवेचना में लिया गया, लेकिन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस छत्तीसगढ़ पुलिस की बेमेतरा टीम आज दिनांक उपरांत भी आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है, जिसके कारण पीड़ित परिवार अभी तक एक अलग ही प्रकार के मानसिक वातावरण में जीवन यापन करनें के लिए मजबूर हैं।
इस प्रकार से स्थानीय पुलिस-प्रशासन जो कि बड़े से बड़े मामलों का कुछ ही समय में समाधान करनें में सक्षम रहनें के बावजूद भी आज दिनांक तक उपरोक्त प्रकरण पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही का नहीं कर पाना पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर खुलेआम प्रश्न चिन्ह लगा रही है।

बहरहाल इस खबर के प्रसारण उपरांत देखनें वाली बात यह होगी कि पीड़ित परिवार को पुलिस प्रशासन से न्याय मिल पाएगी कि नहीं….

प्रसारण अगले अंक पर….
तब तक बनें रहें हमारे साथ…

Leave A Reply

Your email address will not be published.