ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

शिक्षक दिवस पर कृषि मंत्री पटेल ने गुरूजनों का किया सम्मान

शिक्षक दिवस पर कृषि मंत्री पटेल ने गुरूजनों का किया सम्मान

हरदा/ शिक्षक दिवस के अवसर पर हरदा के उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों को माल्यार्पण कर शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति, सहायक संचालक शिक्षा डी.एस. रघुवंशी सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षकगण मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ कृषि मंत्री श्री पटेल ने पूर्व राष्ट्रपति और जाने माने शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरू का महत्व गोविन्द से भी अधिक बताया गया है क्योंकि गुरू ही हमें सही व गलत का ज्ञान देता है। उन्होने कहा कि शिक्षक अच्छा होता है तो स्कूल के बच्चों का भविष्य भी उज्जवल होता है। कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि अच्छे शिक्षकों का समाज में बहुत सम्मान होता है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में 10 लाख रुपये लागत से बने राधाकृष्णन सभागृह का लोकार्पण किया गया। यह 70 सीटर वातानुकूलित सभागार सर्व सुविधा युक्त है । श्री पटेल ने इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.