ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

आनंद जाट जाएंगे जेल? कृषि मंत्री पटेल ने किया 100 करोड़ का मानहानि का दावा।

आनंद जाट जाएंगे जेल? कृषि मंत्री पटेल ने किया 100 करोड़ का मानहानि का दावा।

हरदा/सोशल मीडिया पर अपने बेतुके बयानों और पोस्टों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले आनंद जाट अब मुसीबतों में घिरते हुए नज़र आ रहे हैं, कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा आनंद जाट के विरुद्ध हरदा कोर्ट में मानहानि का दावा किया गया, आनंद जाट द्वारा मंत्री पटेल को आए दिन अपने फेसबुक सोशल मीडिया अकाउंट से बेबुनियाद झूठे आरोप लगाकर मानहानि की जा रही थी, जिसके संबंध में मंत्री पटेल द्वारा अपने अधिवक्ता के माध्यम से मानहानि न करने व समझाइश तौर पर माफी मांगने हेतु सूचना पत्र प्रेषित किया गया था, इसके पश्चात भी आनंद जाट द्वारा बेबुनियाद आरोप लगाते हुए लगातार मानहानि की जाती रही, इस कारण मंत्री पटेल द्वारा व्यवहार न्यायालय हरदा में मानहानि की क्षतिपूर्ति राशि 100 करोड़ की वसूली बाबत वाद संस्थित (केस दायर) किया गया है, मंत्री पटेल ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी थी कि वे मानहानि का केस करेंगे, आज इसका नोटिस सामने आया हैl इस सम्बन्ध में जिला एवं सत्र न्यायलय हरदा द्वारा मंत्री श्री पटेल द्वारा जारी वाद को लेकर आनंद जाट को नोटिस जारी किया गया था। इसके तहत उन्हें 5 सितम्बर को अपने प्रमाणित साक्ष्यों के साथ न्यायालय के समक्ष उपस्थित होना था। परन्तु आंनद जाट ने स्वयं को नोटिस में दर्ज निवास पर रहना न बताते हुए इंदौर निवासी करार देते हुए न्यायलय के नोटिस को ही नकार दिया। जबकि वह हरदा जिले के ग्राम कडोला निवासी होकर स्वयं को आम आदमी पार्टी का पूर्व हरदा जिलाध्यक्ष बताता रहा हैl ऐसी स्थिति में क्या न्यायालय को गुमराह करने तथा राज्य शासन के कैबिनेट मंत्री पर लगाए जाने वाले तथ्यहीन आरोपों के साक्ष्य न्यायालय के मांगे जाने उपरांत प्रस्तुत न करने की स्थिति में न्यायलय द्वारा भ्रामक प्रचार को लेकर आनंद जाट के विरुद्ध गिरफ़्तारी वारंट जारी किया जाता है यह प्रश्न अब चर्चा का विषय बना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.