ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कृषि मंत्री पटेल ने जन्मदिन पर दी मंडी के हम्माल तुलावटियों को बड़ी सौगात

कृषि मंत्री पटेल ने जन्मदिन पर दी मंडी के हम्माल तुलावटियों को बड़ी सौगात

हरदा। भारतीय मजदूर संघ से संबंध्द कृषि उपज मंडी मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी सेंधवा ने बताया कि कई महीनो सेहम कृषि मंत्री कमल पटेल से हम्माल तुलावटियों की समस्याओं का निदान करने की मांग कर रहे थे जिसे आज अपने जन्मदिन के अवसर पर यशस्वी कृषि मंत्री कमल पटेल ने आज पूरा करते हुए आदेश जारी करवा दिया है
श्री सोनी ने बताया कि कृषि विपणन बोर्ड द्वारा जारी आदेश से मंडी के तुलावटियों को पुनः वापस लिया गया है। ‌साथ ही मंडी में कार्य कर रहे तुलावटियों से पचास किलो अधिकतम वजन की तौल के पुराने आदेश को लागू करने का आश्वासन दिया है । उक्त आदेश की खुशी जाहिर करने आज प्रदेश भर के काफी जिलों से हरदा पहुंचे मंडी तुलावटी संघ के पदाधिकारियों ने भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी के नेतृत्व में आज कमल पटेल से मिले ओर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्री श्री पटेल का एक क्विंटल फूलों का पुष्पहार पहनाया । इस दौरान तुलावटी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील माली, गोपाल गुर्जर, कार्यसमिति सदस्य राजू पाल, शुजालपुर तुलावटी संघ मंडी अध्यक्ष सुनील सैनी, जिला सहसचिव शुजालपुर रायसिंह पुष्पक, प्रेमसिंह मालवीय, हिमांशु पाल, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी, जिला मंत्री मुकेश निकुंम एवं कई जिलो के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.