ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं
देखी

हरदा/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए जिला प्रशासन की टीम सभी आवश्यक तैयारियां कर रही है । शनिवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग तथा पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने अपर कलेक्टर डॉ नागार्जुन बी. गोड़ा के साथ पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना स्थल का दौरा किया। उन्होंने कॉलेज परिसर में वाहन पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए, और पार्किंग स्थल देखा।
कलेक्टर श्री गर्ग और पुलिस अधीक्षक श्री कंचन ने हरदा एवं टिमरनी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए तैयार किए जा रहे मतगणना हॉल को देखा । उन्होंने दोनों विधानसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपीएटी मशीन रखने के लिए तैयार किए जा रहे स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गर्ग ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सुभाष पाटिल को मतगणना स्थल के चारों ओर बेरीकेटिंग कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मतगणना स्थल पर अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों के प्रवेश के लिए अलग-अलग गेट बनाने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.