ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

इंदिरा गांधी,सरदार वल्लभभाई पटेल को कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये

इंदिरा गांधी,सरदार वल्लभभाई पटेल को कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये
हरदा / आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस एवं लौहपुरुष देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती कांग्रेस के चुनाव कार्यालय एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यलय मे कांग्रेसजनों की उपस्थिति मे श्रीमती इंदिरा गांधी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गयी।जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा की सरदार पटेल ने देश की अलग अलग रियासतों का विलय करवाकर अपने राजनैतिक कौशल का परिचय दिया वही दूसरी और आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश के साथ ही प्रदेश को भी कई ऐतिहासिक सौगातें दी है जिनमे से तवा डेम एक प्रमुख सौगात है तवा डेम बनने से होशंगाबाद हरदा क्षेत्र मे हरित क्रांति की सौगात तवा डेम के कारण ही संभव हो पायी है।
कांग्रेस प्रत्याशी रामकीशोर दोगने ने कहा कि सरदार पटेल ने जहाँ देश के एकीकरण मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया वही दूसरी ओर इंदिरा जी ने बैंको का राष्ट्रीयकरण कर सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए आमजन की राह सुगम की।
दोनो महापुरषो का देश के विकास मे अतुलनीय योगदान रहा है ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अवधेश सिंह सिसौदिया, लक्ष्मीनारायण पंवार, गोविंद व्यास, आदित्य गार्गव, आमिर पटेल, गगन अग्रवाल, सुरेंद्र जैन, सेठी पटेल, मोहन साई, कैलाश चतुर्वेदी, सतीश राजपूत, रूपेश पटेल, संजय जैन, संजय अग्रवाल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.