ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कृषि मंत्री कमल पटेल ने संभाली तेलंगाना में चुनावी कमान पटेल ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र बूथ जीते चुनाव जीते

कृषि मंत्री कमल पटेल ने संभाली तेलंगाना में चुनावी कमान

पटेल ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र बूथ जीते चुनाव जीते
__________________
तेलंगाना (हैदराबाद)/ भोपाल/ हरदा। 30 नवंबर को तेलंगाना राज्य में विधानसभा चुनावो के लिए मतदान होना है। तेलंगाना में भाजपा, भारत राष्ट्र समिति और कांग्रेस पार्टी के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है। इस त्रिकोणीय संघर्ष के बीच भाजपा हाईकमान ने मध्यप्रदेश के चुनिंदा फाइटरों को उतारा है। राजनीतिक रणकौशल में माहिर भाजपा के कद्दावर एवं किसान नेता कमल पटेल की तैनाती भी हाई कमान ने मध्यप्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ तेलंगाना के चुनाव में की है।
मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल कल देर शाम हैदराबाद पहुंचे और पार्टी के हेड क्वार्टर पर अपनी आमद दर्ज कराई।जहा उन्हें महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र वुदबुलापर विधानसभा को फतह करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।अपनी आमद दर्ज कराने के बाद कृषि मंत्री कमल पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चुनावी रणनीति पर चर्चा की और उन्होंने कहा कि हमारा बूथ मजबूत होगा तो चुनावी चौसर में हमें कोई हरा नहीं सकता। हमारी पार्टी का फोकस हमेशा बूथ मैनेजमेंट पर रहा है। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी शेलम गौड़ को भारी मतों से जितना है। जिसके लिए कार्यकर्ता को एक-एक घर जाकर 30 नवंबर तक कमल खिलाने का संकल्प दिलाने आया हूं। पार्टी ने मुझे इस विधानसभा की चेक पोस्ट पर तैनात किया है। पलटन का प्रमुख होने के नाते मेरा आव्हान है कि हमें चाक चौबंद रहना है। कृषि मंत्री कमल पटेल इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में संपर्क हेतु रवाना हो गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.