ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

मचक नदी में मिले शव खुलासा, मौत के बाद नदी में फेंका,पत्नी ने प्रेमी के साथ रची थी हत्या की साजिश   

मचक नदी में मिले शव खुलासा, मौत के बाद नदी में फेंका,पत्नी ने प्रेमी के साथ रची थी हत्या की साजिश 

 

सिराली थाना क्षेत्र के

ग्राम धुपकरन के हनुमान मंदिर के सामने वाले

माचक नदी के घाट पर एक अज्ञात युवक का

शव पानी में तैरता मिला था। जिसके पॉकेट

से पुलिस को दो दिनों पहले भोपाल से हरदा

आने वाली रेल की टिकट मिली थी। वहीं

मृतक की पहचान भोपाल के सोनागिरि के

सतनामी नगर में रहने वाले सोनू पिता राजेन्द्र

जोगी उम्र 35 साल के रूप में हुई थी।इस मामले में रविवार को पुलिस ने इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी उसके प्रेमी ओर दो दोस्तों को आरोपी बनाया है। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।एसडीओपी खिरकिया रॉबर्ट गिरवार ने बताया कि भोपाल के सतनामी नगर में रहने वाले मृतक सोनू जोगी उम्र 30 साल का शव 9 दिसंबर को सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम धुपकरन के पास माचक नदी में तैरता मिला था। मामले में पुलिस को युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होना पाई गई।जिसके बाद जांच शुरू कर मुखबिर तंत्र की मदद से मामले की जांच शुरू की गई। इसमें पाया गया कि मृतक सोनू जोगी अपनी पत्नी ज्योति ओर दो बच्चो के साथ 4 दिसंबर को अपने ससुराल सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम गहाल आया हुआ था।

जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी ज्योति के शादी के पहले से ही गांव में रहने वाले आरोपी रोहित उर्फ पिंटू पिता प्रेमनारायण गुर्जर उम्र 29 साल के साथ प्रेम सम्बंध थे। आरोपी पत्नी अपने प्रेमी रोहित गुर्जर के साथ रहने और पति सोनू जोगी की हत्या कराने के मकसद से अपने पीहर आई हुई थी बीते पांच दिसंबर को उसने अपने पति को प्रेमी पिंटू गुर्जर और उसके दोस्त धर्मेंद्र पिता होशिलाल उम्र 46 साल और बिजु उर्फ विजय पिता गोकुल बिले उम्र 24 साल के साथ पार्टी के बहाने ज्यादा शराब पिलाई और उसके बाद खेत में ले जाकर सभी ने जमकर मारपीट की। वहीं सिर में लोहे की रॉड मार दी। इसके बाद मारपीट के दौरान उसे अधमरा होने पर साक्ष्य छिपाने के मकसद से नदी में फेंक दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.