ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कमल युवा खेल महोत्सव का भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर होगा शुभारंभ

कमल युवा खेल महोत्सव का भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर होगा शुभारंभ

पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल होंगे मुख्य अतिथि

हरदा। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मिनी खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। 25 दिसंबर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर कमल युवा खेल महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है और यह खेल महोत्सव स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी तक चलेगा। इस खेल महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष जिला ओलंपिक एसोसिएशन एवं कमल स्पोर्ट्स क्लब हरदा के तत्वाधान में आयोजित होता है। नर्मदे हर जिंदगी भर के संकल्प के साथ हरदा में इस आयोजन को करने का संकल्प आयोजन समिति के संयोजक संदीप पटेल ने अपनी टीम के साथ लिया था। उसी परंपरा को निभाते हुए इस साल भी हरदा जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पलक पर ले जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।पिछले वर्षों में सफल भी हुए हैं। हरदा के युवा खिलाड़ी विभिन्न खेलों में प्रदेश स्तर पर अपना स्थान बनाने में सफल हुए हैं।इसी कड़ी में सोमवार को खेल महोत्सव का शुभारंभ नेहरू स्टेडियम में किया जा रहा है। सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट निकालकर की जाएगी जिसकी सलामी पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल के मुख्य अतिथि में संपन्न होगी। मार्च पास्ट दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा और महोत्सव का समापन 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.