ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

देश में बिजली का 40% हिस्सा गैर परंपरागत स्रोतों से करने की दिशा में मध्यप्रदेश की भी भागीदारी रहेगी: मंत्री राकेश शुक्ला

देश में बिजली का 40% हिस्सा गैर परंपरागत स्रोतों से करने की दिशा में मध्यप्रदेश की भी भागीदारी रहेगी: मंत्री राकेश शुक्ला

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने मंत्रालय में संभाला भार

भोपाल/ ग्वालियर/भिंड। आज की प्रमुख आवश्यकता है ऊर्जा यानी कि बिजली। गैर परंपरागत स्रोतों से 2030 तक देश की 40% बिजली का उत्पादन करने का लक्ष्य मोदी सरकार का है। बिजली के गैर परंपरागत स्रोतों को अपने आप में समाए हुए नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग है।देश में मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उर्जा के प्रति विजन के प्रति कृत संकल्पित इस विभाग के मंत्री राकेश शुक्ला ने वल्लभ भवन मंत्रालय में बुधवार को विभाग की बागडोर संभाल ली।नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने मंत्रालय में अपने कक्ष में विधिवत पहले राम दरबार को बिठाया और इसके बाद गुरु और पूर्वजों की पूजा करने के उपरांत कन्या पूजन कर विभाग की पहली नोटशीट साइन कर कामकाज का श्री गणेश किया। पदवार ग्रहण करने पर मंत्री राकेश शुक्ला ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नवकरणीय ऊर्जा में तेजी से परिवर्तन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक जरूरी है। कोयला ,तेल और गैस के जलने से होने वाला जलवायु परिवर्तन पहले से ही दुनिया भर के समुदायों, अर्थव्यवस्थाओं और पारिस्थितिक तंत्र पर कहर बरपा रहा है। हमें नई और विस्तारवादी जीवाश्म, ईंधन परियोजनाओं को रोकना होगा और कोयला, तेल और गैस पर सभी सब्सिडी समाप्त करनी होगी। जलवायु परिवर्तन से निपटने का सबसे आसान तेज और सबसे प्रभावी तरीका नवकरणीय ऊर्जा और भंडारण पर आधारित ऊर्जा की ओर हमें बढ़ाना होगा।जिस से 2030 तक बिजली उत्पादन का 40% हिस्सा गैर परंपरागत स्रोत से पूरा किया जाना है। जिसके लिए हम सब कृत संकल्पित होकर जुट गए हैं।इस अवसर पर पूर्व मंत्री ओ पी एस भदोरिया विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह सहित वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ के साथ विभाग के आला अधिकारियों ने मंत्री शुक्ला को विभाग के कामकाज संभालने के लिए बधाई देते हुए पुष्प गुच्छ और मालाओं से स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.