ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कमल युवा खेल महोत्सव का हुआ समापन, विजेता खिलाड़ियों को पदक से किया सम्मान

कमल युवा खेल महोत्सव का हुआ समापन, विजेता खिलाड़ियों को पदक से किया सम्मान

हरदा प्रतिवर्ष भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन से हरदा में शुरू हुआ कमल युवा खेल महोत्सव पिछले वर्षों से लगातार अपनी परंपरा को निभाते हुए शुक्रवार 12 जनवरी 2023 को विधिवत संगीत में शाम और भव्य रंगारंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कारो के वितरण के साथ संपन्न संपन्न हो गया । समापन समारोह का मुख्य आकर्षण कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल विशेष अतिथि सांसद डीडी उइके अध्यक्षता पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत नगर पालिका अध्यक्ष भारतीय राजू कॉमेडीया उपाध्यक्ष अंशुल गोयल संगीत में प्रस्तुति पर झूम उठे। भव्य समापन समारोह समापन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने परंपरा अनुसार कन्या पूजन किया। नर्मदे हर जिंदगी भर के जयकारे के साथ युवा खेल महोत्सव आगामी 25 दिसंबर 2024 को फिर मिलेंगे आगाज के साथ फिर हरदा जिले की खेल प्रतिभाओं को राज्य, राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने के संकल्प दोहराते हुए समापन हो गया। समापन समारोह के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि हरदा जिला देश में कई क्षेत्रों में नंबर वन है। खेलों के क्षेत्र में भी हरदा को नंबर वन बनाना है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरदा के खिलाड़ी हर खेल में पदक लेकर आए ऐसा हमारा प्रयास है। पिछले 4 वर्षों से इस खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और इस महोत्सव में से जो प्रतिभाएं उभर कर आ रही है। उन्हें हम अच्छे स्तर के कोच और अच्छी खेल अकादमी में भेजने का प्रयास कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया के खेलों का आयोजन हो रहा है। जिसमें मध्यप्रदेश की टीम में हरदा के खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है। यह हरदा के जिले के लिए गौरव की बात है। मैं कमल स्पोर्ट्स क्लब जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप पटेल और उनकी पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देता हूं। और हर साल होने वाले इस खेल महोत्सव की परंपरा चिरकाल तक बनी रहेगी, ऐसा मेरा मानना हैक्योंकि हम जो कार्यक्रम शुरू करते हैं।उस पर मां नर्मदा की कृपा बरसती है और वह कार्यक्रम हर साल होता है। राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल पूर्व मंत्री कमल पटेल के संबोधन के पश्चात विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों को उनकी वरीयता के हिसाब से राज्य मंत्री शिवाजी पटेल सांसद डीडी उइके पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने उन्हें सोने-चांदी और कांस्य पदक से सम्मानित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.