ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

22 जनवरी को अपने घर को रंगोली से सजाए दिये प्रज्वलित कर आतिशबाजी के साथ दिवाली मनाए : कमल पटेल

22 जनवरी को अपने घर को रंगोली से सजाए दिये प्रज्वलित कर आतिशबाजी के साथ दिवाली मनाए : कमल पटेल

गुप्तेश्वर महादेव की विधिवत पूजा अर्चना, दर्शन, आरती करने के उपरांत प्राचीन चारूवा मंदिर प्रांगण की साफ़ सफ़ाई की

 

हरदा । पूरे देश में पीएम मोदी के आह्वान पर तीर्थ स्थानो के साथ मंदिरों की साफ सफाई अभियान और भगवान रामलला के 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिले के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर चारुवा में किसान नेता एवं पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना, दर्शन, आरती करने के उपरांत मंदिर प्रांगण की साफ़ सफ़ाई की। इस अवसर पर किसान नेता कमल पटेल ने कहा कि जब हम अयोध्या में कारसेवा करने गए थे। तब हम सब ने सपना देखा था कि भगवान राम की जन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो और उसमें रामलला विराजित हो। वह सपना 22 जनवरी को पूरा होने जा रहा है। उस समय हम सब ने कहा था कि रामलला हम आएंगे मंदिर भव्य बनाएंगे। करोड़ों हिंदुओं के आराध्य भगवान राम के मंदिर का बनना और उसमें रामलला का विराजित होना। देश में दूसरी दिवाली मनाने जैसा है।22 जनवरी को भारत सहित पूरे विश्व में हिंदू समाज प्रफुल्लित है।
पूर्व मंत्री पटेल ने जनता से आह्वान किया कि 22 जनवरी की शाम को अपने घरो की चौखट को दीपकों से सजाए, रंगोली के साथ आतिशबाजी करें और उत्सव मनाए।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोद, वरिष्ठ भाजपा नेता jiप्रहलाद पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कलम, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकरसिंह राजपूत, मंडल महामंत्री लखन मंडराई, भाजपा के ललित पालीवाल, विष्णु नामदेव बृजेश राज वेद बलराम पटेल दीपक राजपूत राजकुमार गढ़वाल पूनम पाटिल संजू मीणा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.