ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कलेक्ट्रेट व अन्य कार्यालयों में भी तिरंगा फहराया गया

कलेक्ट्रेट व अन्य कार्यालयों में भी तिरंगा फहराया गया

हरदा/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर ऋषि गर्ग ने कलेक्ट्रेट में व कलेक्टर निवास पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर  डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी हरदा  के.सी. परते, डिप्टी कलेक्टर संजीव नागू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष  गजेन्द्र शाह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र ध्वज फहराया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रोहित सिसोनिया सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। इसके अलावा जिले के सभी शासकीय कार्यालयों व स्कूलों में भी तिरंगा फहराया गया।

कलेक्टर श्री गर्ग ने शहीदों के स्मारकों पर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये

कलेक्टर श्री गर्ग ने अपने निवास पर ध्वजारोहण के बाद नगर पालिका परिसर में स्थित अमर शहीद ज्योति स्थल पर पहुँचकर पुष्प चक्र अर्पित कर देश के शहीदों को श्रृद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया भी मौजूद थे। इसके अलावा कलेक्टर श्री गर्ग ने घण्टा घर स्थित राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उन्होने अन्नापुरा स्कूल में पहुँच कर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की। कलेक्टर श्री गर्ग ने मण्डी परिसर में स्थित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.