ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध  कार्रवाई जारी 

हरदा/ राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग द्वारा कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशन मे जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और अवैध भंडारण के रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला खनिज अधिकारी RP कमलेश ने बताया कि शनिवार रात को जिले के हरदा, टिमरनी और खिरकिया तहसील अन्तर्गत रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच की गई। जांच के दौरान जिला मुख्यालय के छोटी हरदा मे रेत का परिवहन करते पाया गया। डम्पर के चालक से पूछताछ करने पर रेत मनोहरपुरा घाट से भरकर लाना बताया गया। चालक के पास अभिवहन पास नही होने से डम्पर मय रेत जप्त कर थाना सिविल लाइन हरदा की अभिरक्षा मे रखा गया है। इसके अलावा टिमरनी तहसील अन्तर्गत अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और खनिज अधिकारी द्वारा बघवाड और बिच्छापुर रेत खदान का निरीक्षण रात में किया गया। जांच के दौरान ग्रामों में रेत का उत्खनन एवं परिवहन नही पाया गया। इसके अलावा खिरकिया तहसील अन्तर्गत जांच के दौरान एक 12 चक्का डम्पर द्वारा बिना अभिवहन पास के रेत का परिवहन किया जाना पाया गया। डम्पर को पेट्रोल पंप के पास खंडवा रोड से जप्त कर थाना खिरकिया मे खड़ा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.