माहे रमजान में दस दिनी कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
हरदा । दस दिनी तरावीह का मुकद्दस रमजान में कई स्थानों पर तरावीह नमाज़ संपन्न होने पर अमनो-अमान और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं।इस मौके पर हाफिजों कारी व्दारा मुस्लिमों से पूरे रमजान तरावीह जारी रखने की सलाह दी।
रमजान के महीने को तीन भागों में बांटा गया है। रमजान के पहले दस दिन अल्लाह की खास इबादत के होते हैं। पहले दस में इबादत करने से अल्लाह बंदों के गुनाहों को माफ करते हैं। अगले दस दिन मगफिरत और आखिरी दस दिन दोजक से आजादी के होते हैं। रमजान में बंदों पर अल्लाह की रहमत बारिश की तरह बरसती है। अल्लाह जरा-जरा से बहाने पर अपने बंदे पर रहमत नाजिल फरमाते हैं।
माहे रमजान में नगर के अनेक स्थानों पर दस दिन की तरावीह का आयोजन किया गया।
स्थानीय मदरसा दारूल उलूम नूरी में आयोजित तरावीह में हाफिज मो. असजद रज़ा ने हाफिज मिनाजुल कादरी व सैयद नजाकत अली बाबा की निगरानी में कुरान पढ़ाया । कुरान मुकम्मल होने पर सैयद नजाकत अली बाबा ने कहा कि कुरान अल्लाह की किताब है। कुरान पढ़ने और सुनने से जिंदगी पाक़ीज़ा बनती है। बरकत और रहमतें बरसतीं हैं, दिल की मुरादें पूरी होती हैं। उन्होंने पूरे रमजान तरावीह का सिलसिला जारी रखने की सलाह दी। आयोजित कार्यक्रम में आसिफ़ राइन जुबेर खान नफीस खान लियाकत ख़ान का सराहनीय योगदान रहा ।
फोटो
ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ...
समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण
वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र...
सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई
नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल
76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण
कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण
दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ...
खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...