ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

मारा मारा बोलते हैं कांग्रेसी, लेकिन मुंह से निकल रहा राम-राम सीएम मोहन यादव

मारा मारा बोलते हैं कांग्रेसी, लेकिन मुंह से निकल रहा राम-राम सीएम मोहन यादव

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी सांसद दुर्गादास उइके ने कलेक्ट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल विधायक हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहे

हरदा। प्रदेश में कांग्रेस बीजेपी सहित अन्य दलों ने चुनाव प्रचार को लेकर तैयारी तेज कर दी है। तो वही दूसरी तरफ हरदा, बैतूल संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी दुर्गादास उइके का मनोबल बढ़ने के लिए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल विधायक हेमंत खंडेलवाल कलेक्ट्रेट दफ्तर पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल करवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में भी पार्टी कार्यकर्ता भी मोके पर मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने गुरुवार को बैतूल में कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये लोग भगवान राम के मामले में जितने अड़ंगे लगा सकते थे, जितने कष्ट दे सकते थे, सब दिए। सारी परेशानियां खड़ी कीं। भगवान श्री राम को शरीर छोड़े हुए 1700 लाख वर्ष हो गए, यह नासा की रिपोर्ट कहती है। जो रामसेतु है, वह प्रत्यक्ष प्रमाण है। कांग्रेसियों को आजादी के तुरंत बाद यह कलंक मिटाना था। आजादी के 70 वर्ष तक हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने के लिए भगवान श्रीराम का मंदिर नहीं बनने दिया। लगातार अडंगे लगाते रहे। प्रसन्नता है कि जब परमात्मा मौका देता है तो यश भाजपा को ही मिला है। शिलान्यास और प्राण प्रतिष्ठा के समय हिंदू हो या मुस्लिम, सभी ने जय श्रीराम के जयघोष लगाए। कांग्रेसी मरा-मरा बोलते हैं, लेकिन मुंह से निकल रहा है राम-राम।

Leave A Reply

Your email address will not be published.