ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कलेक्टर सिंह ने कृषि, उद्यानिकी,पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

कलेक्टर सिंह ने कृषि, उद्यानिकी,पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

हरदा, कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार शाम को उप संचालक कृषि कार्यालय के सभा कक्ष में कृषि, सहकारिता, उद्यानिकी, पशुपालन व मछली पालन विभाग की योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, उपसंचालक कृषि संजय यादव सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि आगामी कृषि मौसम के लिए रासायनिक उर्वरक और बीज की आपूर्ति के लिए अभी से तैयारी कर लें, और इस संबंध में अपने वरिष्ठ कार्यालयों से पत्र व्यवहार कर खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कर लें, ताकि किसानों को समस्या ना हो। उन्होंने बीज की गुणवत्ता परीक्षण के लिए समय-समय पर सैंपल लेकर उनकी जांच प्रयोगशाला में कराने के निर्देश भी उपसंचालक कृषि को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि खेती की उन्नत तकनीक तथा उन्नत कृषि यंत्रों का व्यापक प्रचार प्रसार करें, ताकि किसान इनका उपयोग करें और अपना उत्पादन बढ़ाकर आय बढ़ा सकें। उन्होंने किसानों को खेतों में नरवाई ना जलाने के लिए प्रेरित करने हेतु समय-समय पर नरवाई प्रबंधन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए कलेक्टर श्री सिंह ने कृषि अभियांत्रिकी कार्यालय के प्रभारी अधिकारी को कस्टम हायरिंग सेंटर के प्रचार प्रसार के लिए निर्देशित किया, ताकि किसान रियायती दर पर खेती में काम आने वाले उन्नत कृषि यंत्र किराए पर ले सकें। उन्होंने उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. एस के त्रिपाठी से पशुधन बीमा, गौशालाओं के संचालन, पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम और कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.