ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान कार्यक्रम संपन्न

गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान
कार्यक्रम संपन्न

खिरकिया /अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर पूरे विश्व में एक साथ एक समय में गायत्री यज्ञ हवन कार्यक्रम संपन्न किया गया।शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निर्धारित समय प्रातः 09से 12 बजे के बीच पूरे विश्व में लाखों घरों में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के सूक्ष्म निर्देशन शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा यह सामूहिक आध्यात्मिक अनुष्ठान समूची विश्व धरा को आने वाले संकटों से बचाने हेतु किया जा रहा है
जब लाखों लोग उस परमपिता परमेश्वर से विश्व कल्याण की कामना करते हैं तो निश्चित ही परिणाम अदभुत होते हैं।
इसी कड़ी में खिरकिया गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा भी तहसील अंतर्गत गावों एवं। नगर में संपर्क अभियान चलाकर इस महा अनुष्ठान में शामिल होने का आह्वान किया गया था।नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों इस सामूहिक अनुष्ठान के अंतर्गत सैकड़ों घरों में गायत्री/हवन किया गया।
यह आध्यात्मिक अनुष्ठान निश्चित ही विश्व धरा को आने वाले संकटों के बचाएगा।
इस अवसर पर गायत्री परिवार प्रमुख उमेश सिटोके ने इस महा अनुष्ठान में शामिल सभी धर्म प्रेमी महानुभाओं का आत्मिक आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.