ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

390 डम्पर अवैध मुरूम जप्त की गई

390 डम्पर अवैध मुरूम जप्त की गई

हरदा/ जिले में खनिज के अवैध भण्डारण, परिवहन और उत्खनन रोकने के लिए कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में लगातार कार्यवाही जारी हैं। इसी क्रम में राजस्व एवं खनिज विभाग के दल ने गुरूवार को हंडिया रोड़ पर बजाज शोरूम के पीछे अवैध रूप से एकत्र की गई लगभग 390 डम्पर अवैध मुरूम जप्त करने की कार्यवाही की। इस दौरान एसडीएम कुमार शानु देवड़िया खनिज अधिकारी आर.पी. कमलेश व तहसीलदार श्रीमती लविना घाघरे सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। एसडीएम कुमार शानु ने बताया कि यह मुरूम रामभरोस पिता बद्री प्रसाद जाट, जगदीश पिता रामकरण राजपूत व सुरेंद्र पिता रामकरण राजपूत की भूमि पर अवैध रूप से भंडारित की गई थी। इस मामले में प्रकरण तैयार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। रेत के अवैध परिवहन में शामिल ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त
हंडिया तहसीलदार आर.के. झरबड़े ने बताया कि हंडिया तहसील के ग्राम सुरजना में लगभग 3 घन मीटर रेत का अवैध परिवहन करते हुए बिना नम्बर की 1 ट्रैक्टर ट्राली देखी गई, जिसे मौके पर ही रोक कर जप्ती की कार्यवाही की गई। उन्होने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर थाना हंडिया में रखवाया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.