ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

स्कूलों का नियमित निरीक्षण करें, अधिकारी कर्मचारी समय पर कार्यालय आयें कलेक्टर सिंह ने अधिकारियों को दिये निर्देश

स्कूलों का नियमित निरीक्षण करें, अधिकारी कर्मचारी समय पर कार्यालय आयें
कलेक्टर सिंह ने अधिकारियों को दिये निर्देश

हरदा / कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिये कि सभी जिला अधिकारी अपने-अपने अधीनस्थ कार्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि उनके अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित हों और कार्यालयीन समय के बाद ही कार्यालय छोड़ें। उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना समन्वयक को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्र के शासकीय स्कूलों का नियमित रूप से निरीक्षण करें और शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं के निराकरण के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिये कि आवेदक से चर्चा कर शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण ढंग से निराकरण किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.