ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

किसानों ने सोसायटी में बेचा मूंग, नहीं मिली राशि जनपद अध्यक्ष रानू पटेल ने कलेक्टर को अवगत कराया

किसानों ने सोसायटी में बेचा मूंग, नहीं मिली राशि

जनपद अध्यक्ष रानू पटेल ने कलेक्टर को अवगत कराया

खिरकिया। क्षेत्र मे किसानों की मूंग उपज सोसायटी के माध्यम से समर्थन
मूल्य पर खरीदा जा रहा है, मूंग खरीदी का कार्य सोसायटियों द्वारा 1 जुलाई
से शुरु किया जा चुका है। लेकिन मूंग बेचने के 21 दिन बाद भी किसानों को उनकी उपज की राशि अभी तक नही मिल पाई है।
जिससे किसानों को काफ़ी
समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए जनपद
पंचायत खिरकिया अध्यक्ष रानू दशरथ पटेल ने कलेक्टर आदित्य सिंह को एक पत्र लिखा है, जिसमें बताया गया कि
किसानों की मूंग सोसायटियों द्वारा
खरीद ली गयी है परंतु उनकी उपज का पैसा अभी तक नही आया है जिससे किसानों को काफ़ी असुविधा हो रही है उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि आवश्यक कार्यवाही की जाए ताकि शीघ्र ही किसानों को उनकी
उपज की राशि प्राप्त हो सके।

इनका कहना है
उपज की राशि आने में देरी कारणवश हुई है, जल्द किसानों को उनकी उपज की राशि प्राप्त होगी।

आदित्य सिंह, कलेक्टर, हरदा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.