ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कलेक्टर सिंह ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

कलेक्टर सिंह ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा/ कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत के सभाकक्ष में नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुमार शानु देवड़िया सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।जनसुनवाई में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रहटगांव की छात्राओं ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर छात्रावास व विद्यालय की समस्याओं के बारे में बताया कि स्कूल में शिक्षकों की कमी है, पुस्तकें व गणवेश नहीं मिली हैं, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग को छात्राओं की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत सांवरी निवासी नीतू भार्गव ने आवेदन देकर बताया कि उसके द्वारा ग्राम चारूवा में मनरेगा कार्यों के लिये लगभग 6.50 लाख रूपये लागत का बिल्डिंग मटेरियल सप्लाय किया गया था, जिसका भुगतान जनपद खिरकिया द्वारा नहीं किया गया है, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदक का लंबित भुगतान कराने के निर्देश दिये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.