ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत “तिरंगा बाइक रैली” व ऑटो रैली सम्पन्न

हर घर तिरंगा अभियान के तहत “तिरंगा बाइक रैली” व ऑटो रैली सम्पन्न

हरदा/ कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं । इसी क्रम में रविवार को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिये ‘तिरंगा बाइक रैली’ व ‘ऑटो रैली आयोजित की गई। दोनो रैलियों को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एस डी एम कुमार शानु देवड़िया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
‘तिरंगा बाईक रैली’ नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर अस्पताल चौराहा, नारायण टॉकीज, रेलवे स्टेशन, अस्पताल चौराहा होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम पर आकर संपन्न हुई। जिला पंचायत के सीईओ श्री सिसोनिया ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ संबंधी शपथ दिलाई। इसके अलावा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत रविवार को ही ऑटो रैली भी आयोजित की गई। ऑटो रैली कृषि उपज मंडी से प्रारम्भ होकर कलेक्टर चौराहा, नेहरू स्टेडियम, नारायण टॉकीज, रेलवे स्टेशन होते हुए वापस कृषि उपज मण्डी में आकर सम्पन्न हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.