ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

लोक सेवा केन्द्र संचालक पर 5 लाख का अर्थदण्ड लगाया

लोक सेवा केन्द्र संचालक पर 5 लाख का अर्थदण्ड लगाया

हरदा/ कलेक्टर आदित्य सिंह ने जाति प्रमाण-पत्र संबंधी आवेदनों का निराकरण समय सीमा में न करने पर लोक सेवा केन्द्र हरदा के संचालक नारायण पटेल पर प्रति आवेदन 250 रूपये के मान से कुल लंबित 2022 आवेदनों के लिये 5 लाख 5 हजार 500 रूपये का अर्थदण्ड लगाया है। लोक सेवा केन्द्र संचालक को चेतावनी दी गई है कि जाति प्रमाण-पत्र विशेष अभियान-2023 के अंतर्गत लंबित इन आवेदनों को 30 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन दर्ज करते हुए संबंधित पदाभिहित अधिकारी को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। जिला प्रबन्धक लोक सेवा गारंटी नितिन वर्मा ने बताया कि निर्धारित समयावधि में आवेदन ऑनलाइन दर्ज नहीं करने की स्थिति में लोक सेवा केन्द्र हरदा के संचालन अनुबंध निरस्त करते हुए सुरक्षा निधि राशि राजसात करने की कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.