ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

छीपावड पुलिस ने लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार

छीपावड पुलिस ने लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार

हरदा रक्षाबंधन पर युवक के साथ हुई लूट का खुलासा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने कंट्रोल रूम में पत्रकारवार्ता आयोजित कर किया इस दौरान उन्होंने बताया की दिनांक 19.08.24 राखी पर्व को रात करीबन 09 बजे पडवा फांटे के पास फरियादी अजय राजपूत को मोटर साईकिल से ओवरटेक कर फरियादी अजय से चाकू एवं पिस्टल की नोंक पर डरा धमका कर 7000 रूपये नगदी, सैमसंग कंपनी का मोबाईल एवं हाथ में पहनी घडी लूट ली। इस दौरान फरियादी अजय राजपूत की गाड़ी की चाबी भी छुडाकर झाडी में फेंक दी जिससे फरियादी पीडित अजय राजपूत आरोपियों का पीछा न कर सकें. उक्त घटना कर चारों आरोपी अपने बिना नंबर स्पेलेंडर मो.सा.पर बैठकर चारूवा की तरफ भाग गए. फरियादी अजय राजपूत की रिपोर्ट पर थाना छीपाबड़ में अपराध क्रमांक 298/24 धारा 309(4) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया था आरोपियों की धर पकड हेतू पुलिस अधीक्षक के आदेश से एसडीओपी खिरकिया के निर्देशानुसार टीम गठित की गई. पुलिस टीम व्दारा सभी ढाबे, दुकान एवं रोड पर लगे सभी सीसीटीव्ही कैमरे के फुटेज चैक किये गए। पुलिस टीम सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर पटेल ढाबा भिरंगी गेट पहुंचे। जहां बताए हुलिए के व्यक्तियों की सीसीटीव्ही फुटेज एवं फोटो प्राप्त हुई. उक्त आरोपियों की फुटेज गांव गांव लोगों को दिखाकर आरोपियों की पतारशी का प्रयास किया गया आरोपियों का कोई पता नहीं चला फिर जरिए मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि बताए हुलिए के चार व्यक्ति एक ही मोटर साईकिल से पोखरनी से छीपाबड़ की तरफ आ रहे है जो मुखविर की सूचना पर सूचना तस्दीक हेतू पुलिस टीम रवाना हुई और आरोपियों को फारेस्ट नाका छीपाबड़ पर घेराबंदी कर पकडा उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम तुलाराम पिता अशोक नाथ, शुभम पिता बलीराम पाचोले एवं दो विधि विवादित बालक होना बताया जिन्होनें पूछताछ पर अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपियों से एक खटकादार चाकू कीमत 500 रुपये, लाईटर वाली पिस्टल कीमत 700 रुपये, फरियादी अजय राजपूत का मोबाईल कीमत 25000 रुपये व घड़ी कीमत 5000 रुपये तथा 1750 रूपये, घटना में प्रयुक्त काले रंग की मोटरसायकल स्पेलेन्ड कीमत 80 हजार रुपये विधिवत जप्त किये गये। आरोपियों व्दारा शेष रूपये खर्च करना बताया गया. आरोपियों से कुल माल कीमती करीबन 01 लाख 12 हजार 750 रुपये का विधिवत जप्त किया गया है। आरोपियों को न्यायालय पेश कर रिमांड में लिया है आरोपियों की गिरफ्तारी में मनोज सिंह थाना प्रभारी छीपाबड उपनिरी. मानवेन्द्र सिंह भादौरिया, उनि. रिपुदमन सिंह राजपूत, उपनिरी. संतोष श्रीवास्तव, उपनिरी. कमलडि ठाकुर, उपनिरी. प्रियंका पाठक प्र.आर. 128 कंचन सिंह, प्र.आर. 116 तुषार धनगर, प्रआर, सुनील बघेल, आर. त्रिवेन्द्र तोमर, 167 लोकेश सातपुते, 120 शैलेन्द्र नरवारिया की विशेष भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.