ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कृषि विभाग के दल ने किया फसलों का निरीक्षण उपसंचालक संजय यादव ने फसलों को इल्ली से बचाव की दी सलाह

कृषि विभाग के दल ने किया फसलों का निरीक्षण

उपसंचालक संजय यादव ने फसलों को इल्ली से बचाव की दी सलाह

हरदा/ उपसंचालक कृषि संजय यादव, विकासखण्ड तकनीकी प्रबंधक आत्मा डॉ. श्रीचन्द जाट एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक आत्मा अनिल कुमार मलगायां ने शुक्रवार को शासकीय कृषि प्रक्षेत्र पानतलाई, ग्राम सोहागपुर, पानतलाई, मनियाखेड़ी, छिदगांव तमोली, दूधकच्छ के किसानों के खेतों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होने ‘‘आत्मा‘‘ परियोजना के प्रदर्शन से संबंधित किसानों की सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया।उपसंचालक कृषि संजय यादव ने फसल में चने की इल्ली के नियंत्रण के लिए इंडोक्साकार्ब 15.80 प्रतिशत ई.सी. 333 मि.ली. हेक्टेयर या इमामेक्टिन बेंजोएट 01.90 प्रतिशत ई.सी. 425 मि.ली. प्रति हेक्टेयर या नोवाल्युरोन 05.25 प्रतिशत + इन्डोक्साकार्ब 04.50 प्रतिशत एस.सी. 825-875 मि.मी. प्रति हेक्टेयर, 15.80 प्रतिशत ई.सी. 333 मि.ली. प्रति हेक्टेयर या फ्लुबेंडियामाइड 39.35 एस.सी. 150 एम.एल. का छिड़काव करने की सलाह दी है। उन्होने 100 दिवस से अधिक समय की फसल में चक्र भ्रंग नियंत्रण के लिए थायोक्लोप्रिड 21.17 प्रतिशत ई.सी. 750 मि.मी. प्रति हेक्टेयर या प्रोफेनोफास 50 प्रतिशत ई.सी. 1 लीटर प्रति हेक्टेयर या टेट्रानिलिप्रोल 18.18 प्रतिशत 250-300 मि.ली. प्रति हेक्टेयर का छिड़काव करने की सलाह दी है। उन्होने तना मक्खी के नियंत्रण के लिए थायोमेथोक्साम + लैम्ब्डा सायहेलोथ्रिन 125 मि.ली. प्रति हेक्टेयर या बीटासायफ्लुथ्रिन + इमिडाक्लोप्रिड 350 मि.ली. प्रति हेक्टेयर का छिड़काव करने की सलाह दी है इस दौरान संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.