ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

इंजीनियर और ठेकेदार की मिलीभगत से सीसी रोड का गुणवत्ताहीन निर्माण

इंजीनियर और ठेकेदार की मिलीभगत से सीसी रोड का गुणवत्ताहीन निर्माण

खिरकिया/ नगर परिषद में निर्माण कार्यों में उप यंत्री व ठेकेदार की मिली भगत से जनता के सुविधा के लिए बनाए गए गुणवत्ताहीन सीसी रोड की धज्जियां उड़ रही है। उप यंत्री (इंजीनियर) की मिलीभगत से प्राक्कलन को दरकिनार कर निर्मित सीसी रोड की सुध लेने वाला कोई नही है। नगर परिषद में हाल ही में वार्ड क्रमांक 8 व 4,11 के प्राक्कलन में हेराफेरी कर ब्लो रेट ठेका दिलाकर ठेकेदार को लगभग करीब 1 करोड रुपए के निर्माण कार्य दीलाकर फायदा पहुंचाने का मामला सामने आया जिसकी अभी तक ना ही नगरीय प्रशासन ने जांच किया न ही स्थानीय प्रशासन ने जांच करने की जहमत उठाई। जिसके चलते घोटाले में लिप्त ठेकदारों के हौसले बुलंद है बताया जा रहा है।

निर्माण कार्य में
जमकर चल रही भर्राशाही

नगर के वार्ड 8 व 4 व 11 पानी की टंकी मेन रोड से सीसी रोड निर्माण में तकनीकी नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाकर जमकर कमाई की गई है। आरोप है कि लाखों रूपयों के रोड निर्माण में जमकर भर्राशाही कर अनाप शनाप राशि का आहरण कर सरकारी धन का बंदरबाट किया गया है। यह बताना लाजिमी होगा कि वार्ड 8 में राजपूत छात्रावास से रेलवे गेट तक वार्ड 4 खेडीपुरा सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है रही है। बताया जाता है कि नगर में जितने भी सीसी रोड का निर्माण हुआ है, तकनीकी नियमों का पालन नहीं करने से सड़क की लंबाई चौड़ाई में गड़बड़ी कर कमाई करने से सड़क के निर्माण पर ही उंगलियां उठ रही है।

सरकारी धन का अच्छे से हो रहा बंदरबांट

युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत ने जनसुनवाई में आवेदन देकर शिकायत की है और आरोप लगाया है कि भाजपा शासन काल में नगर परिषद के उप यंत्री (इंजीनियर) ने सरकारी धन का दुरूपयोग कर लाखों रूपयों की कमाई की है। घटिया सीसी रोड निर्माण कर जनता के हितों के साथ खिलवाड़ किया गया है। नल जल योजना, सफाई व्यवस्था दम तोड़ रही है। जिला प्रशासन को फौरन नगर परिषद में भाजपा शासन काल में हो रहे घटिया निर्माण कार्यों की जांच कर कार्रवाई करनी चाहिये लेकिन रसुखदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने से परहेज कर रहे हैं। मेमन ने नगर में हुए सीसी रोड भवन निर्माण नाली निर्माण में जमकर गड़बड़ी कर तात्कालीन इंजीनियर और अधिकारियों द्वारा सरकार को बदनाम करने की साजिश किया है, इनके कार्यकाल की जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

इनका कहना

ठेकेदार को घटिया निर्माण को लेकर तीन बार नोटिस दिया जा चुका है भोपाल की टीम को बुलाकर सैंपल टेस्टिंग कराया जाएगा घटिया निर्माण पाया जाता है तो कार्रवाई कर भुगतान रोका जाएगा मेरे पर लगाए गए आरोप निराधारे

सिद्धार्थ सोनी इंजीनियर नगर परिषद खिरकिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.