ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कलेक्टर सिंह के मार्गदर्शन में डीएपी खाद का अवैध भण्डारण जप्त किया

 कलेक्टर सिंह के मार्गदर्शन में डीएपी खाद का अवैध भण्डारण जप्त किया

हरदा/ मंगलवार को खिरकिया के किसान मोहल्ला निवासी रमेश कुमार विश्वकर्मा के मकान सह गोदाम से कृषि एवं राजस्व विभाग के दल ने किसान सरदार कम्पनी के उर्वरक के 326 बेग कुल मात्रा 16.3 मेट्रिक टन का अवैध भण्डारण जप्त किया। सहायक संचालक कृषि अखिलेश पटेल ने बताया कि फास्फेट रिच आर्गेनिक खाद के इस अवैध भण्डारण को जप्त कर सचिव कृषि उपज मण्डी खिरकिया के गोदाम में सुरक्षित रखवाया गया है। उन्होने बताया कि जप्त उर्वरक का सेम्पल लेकर परीक्षण के लिये प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। कार्यवाही के दौरान एसडीएम खिरकिया अशोक डेहरिया तथा तहसीलदार खिरकिया राजेन्द्र पंवार सहित राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
एसडीएम अशोक डेहरिया ने बताया कि कलेक्टर आदित्य सिंह मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान मौके पर कोई लायसेंस या वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध न होने पर आरोपी संदीप सोनी के विरूद्ध थाना छीपाबड़ में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.