ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

फसल बीमा योजना के तहत अब किसान 15 जनवरी तक करा सकेंगे बीमा

फसल बीमा योजना के तहत अब किसान 15 जनवरी तक करा सकेंगे बीमा

हरदा/ म.प्र. शासन द्वारा रबी वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल बीमा कराने से वंचित ऋणी किसानों के लिये बीमा करवाने की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। अब किसान भाई 15 जनवरी तक अपनी फसल का बीमा करा सकेंगे। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास संजय यादव ने के.सी.सी. धारक किसानों से अनुरोध किया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी वर्ष 2024 में आपके द्वारा लगाई जा रही फसल का बीमा अवश्य करायें। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्राकृतिक आपदा जैसे जलभराव, ओलावृष्टि, भूस्खलन, प्राकृतिक आग आदि से क्षति होने पर क्षतिपूर्ति दावा राशि का लाभ किसानों को मिल सकेगा। उन्होने बताया कि किसान को प्राकृतिक आपदा जलभराव ओलावृष्टि भूस्खलन प्राकृतिक आग आदि से नुकसान होने पर नुकसान के 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर या क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाना अनिवार्य है।
उप संचालक श्री यादव ने बताया कि जिले में गेहूं चना और सरसों फसल अधिसूचित है। किसानों को फसल बीमा के लिये गेहूं 675 रुपये, चना 594 रूपये एवं सरसों 510 रूपये प्रति हैक्टेयर प्रीमियम राशि देना होगा। किसान भाई फसल बीमा संबंधी अधिक जानकारी के लिए नजदीकी कृषि विभाग के अधिकारी एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते है या भारत सरकार के कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 14447, पीएमएफबीवाई वॉट्सएप बॉट नंबर $91 7065514447 या क्रॉप इन्श्योरेंस एप या कृषक एप पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.