ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

विजयवर्गीय बोले – कांग्रेस का तरीका देश-प्रदेश से अलग, इसका योग भ्रष्टाचार से है, वर्ल्ड म्यूज़िक डे पर गुनगुनाया ये गाना

इंदौर: वर्ल्ड म्यूज़िक डे के मौके पर इंदौर में 24 घंटे लगातार चलने वाला संगीत का जलसा आयोजित हुआ है। जिसमें संगीत से जुड़े लगभग 200 गायक और कलाकारों ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति दी। दरअसल इंदौर शहर की ऐतिहासिक धरोहर, कृष्णपुरा छत्री पर यह कार्यक्रम करीब 12 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। 21 जून को सुबह 6 बजे से ये संगीत की महफ़िल सजी जो 22 जून सुबह 6 बजे तक चलेगी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय वर्ल्ड म्यूजिक डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शरीक हुए। जहां उन्होंने मौजूद कलाकारों के साथ एकल और डुएल सॉन्ग गाकर समा बांध दिया

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैंने कभी भी म्यूजिक कि शिक्षा नहीं ली है और ना ही मैं कभी म्यूजिक महाविद्यालय के सामने से गुजरा हूं लेकिन मैं एक बहुत अच्छा श्रोता और म्यूजिक लवर भी हूं। वर्ल्ड म्यूजिक डे के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कई रोमांटिक गानों की प्रस्तुति दी जिसे सुनकर श्रोता गण भाव विभोर हो गए।

वहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री व विधायक जयवर्धन सिंह द्वारा कैलाश विजयवर्गीय का सम्मान भाजपा में महत्त्व नहीं मिलने के और बेचारे वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि शायद जयवर्धन सिंह को पता नहीं है कि वह राजनीति में अभी अपरिपक्व है जब वह परिपक्व हो जाएंगे तब उनकी बात का जवाब दिया जाएगा। वही आज अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर जहां तमाम भाजपा के जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ नेताओं द्वारा योगा को लेकर आने कार्यक्रम आयोजित किए लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा योगा नहीं किया गया जिस पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस का योग हमेशा देश और प्रदेश से अलग तरीके का रहा है

उनका भ्रष्टाचार से योग रहा है। उनका जिस प्रकार से अनैतिक चीजों से योग रहा इसलिए इस पवित्र योग से कांग्रेस का किस प्रकार से संबंध हो सकता है। वहीं बजरंग दल लाठीचार्ज पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश उन्होंने कहा कि मैं इस मुद्दे पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं करूंगा क्योंकि जिन लोगों ने इस प्रकार की कार्रवाई को अंजाम दिया था उनके खिलाफ भी प्रदेश सरकार ने सख्त कार्रवाई की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.