ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

इंदौर पुलिस और बजरंग दल के विवाद का एक और CCTV आया सामने, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते रविवार बजरंग दल द्वारा बढ़ती नशाखोरी और अन्य मामलों को लेकर पलासिया थाने का घेराव किया था। जहां उन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचकर चक्का जाम भी किया था। पूरे मामले में पुलिस ने बर्बरता पूर्वक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया था जिसमें कई लोग घायल हुए थे। पूरे मामले का सीसीटीवी भी सामने आया है।

गौरतलब है कि बीते रविवार बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में पलासिया थाने पहुंचकर क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी और नशे के कारोबार को लेकर पलासिया चौराहे पर चक्का जाम कर दिया था और थाने का घेराव कर दिया था। वही पुलिस प्रशासन द्वारा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज कर दिया था जिससे राजनीति भी गरमा आई थी। ताबड़तोड़ पलासिया थाना प्रभारी को भी लाइन अटैच कर दिया था।

वही डीसीपी का भी ट्रांसफर कर दिया गया था। इस पूरे मामले की जांच एडीजी विपिन माहेश्वरी कर रहे हैं। वहीं बजरंग दल ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की थी अब पूरी घटना का सीसीटीवी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से पुलिस प्रशासन ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.