ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

हरदा, छिदगांव व सोमगांव में ‘मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर’ 28 जून को होंगे

हरदा। जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्धीकरण के लिये बीएलओ व सुपरवाईजर स्तर पर ‘‘मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर’’ आयोजित किये जा रहे है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने बताया कि 28 जून को विधानसभा क्षेत्र हरदा के डॉ. भीमराव अम्बेडकर उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छिदगांव तमोली के शासकीय प्राथमिक शाला भवन में शिविर आयोजित होगा, जिसमें दूधकच्छ कला, पानतलाई, छिदगांव तमोली, कनगांव व खमगांव के मतदाता शामिल होंगे। इसी प्रकार ग्राम सोमगांव कला के शासकीय प्राथमिक शाला भवन में भी शिविर का आयोजन होगा, जिसमें जिनवानिया, मानपुरा, दीपगांव कला, मुण्डासेल, बिचपुरी माल, बहाड़ा रैयत, कोथमी, भगवानपुरा, सोमगांव कला, रक्त्या व हसनपुरा के मतदाता शामिल होंगे। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन मतदाता जनसंख्या अनुपात अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का शतप्रतिशत पंजीयन मतदाता सूची में कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष में चार अर्हता तिथि अनुसार आगामी अप्रैल, जुलाई व अक्टूबर 2023 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के आवेदन अग्रिम रूप से प्राप्त करने की कार्यवाही भी शिविर में की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.