ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

हरदा : जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत के सभाकक्ष में नागरिकों की सुनी समस्याएं

हरदा। जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती है। इसी क्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभाग से संबंधित आवेदनों की सुनवाई की। जनसुनवाई में हरदा निवासी श्रीमती अर्चना चौरसिया ने बताया कि उनके पति राजस्व विभाग खिरकिया में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत थे, उनके द्वारा वर्ष 2011 में अस्वस्थता के कारण स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति ली गई थी, और कुछ दिनों बाद ही उनकी मृत्यु भी हो गई। किन्तु सर्विस के दौरान एवं बाद में शासन से प्राप्त होने वाले फण्ड का उन्हें अभी तक भुगतान नहीं किया गया, जिस पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया ने तहसीलदार खिरकिया को प्रकरण की जांच कर भुगतान कराने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में टिमरनी निवासी बट्टू इवने ने सीईओ श्री सिसोनिया को आवेदन देकर बताया कि उसे 1 वर्ष से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली है। सीएमओ टिमरनी ने बताया कि आवेदक को पूर्व में वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त हो रही थी किन्तु भौतिक सत्यापन के दौरान हितग्राही पंजीकृत स्थान पर निवासरत नहीं पाये जाने के कारण पेंशन बंद कर दी गई थी, जिस पर श्री सिसोनिया ने संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने तथा आवेदक की पेंशन चालू करने के निर्देश दिये। इसके अलावा हरदा निवासी नंदा बेबी राठौर ने अपनी समग्र आईडी बनवाने के लिये सीईओ श्री सिसोनिया को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने संबंधित अधिकारी को आवेदक की समग्र आईडी बनवाने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में टिमरनी निवासी बट्टूसिंह ने प्रधानमंत्री आवास के लिये सीईओ श्री सिसोनिया को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदक की पात्रता अनुसार आवास स्वीकृत करने के निर्देश दिये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.