ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

प्रदेश सरकार की नीतियों व योजनाओं से किसानों की आय बढ़ी – कृषि मंत्री पटेल दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषक संगोष्ठी सम्पन्न

प्रदेश सरकार की नीतियों व योजनाओं से किसानों की आय बढ़ी – कृषि मंत्री पटेल

दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषक संगोष्ठी सम्पन्न

हरदा/ कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने तथा खेती की लागत घटाने के लिये अनेक निर्णय लिये है तथा किसान हितैषी बहुत सी योजनाएं लागू की है, जिनसे किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। श्री पटेल शुक्रवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज के ऑडिटोरियम में उद्यानिकी विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषक संगोष्ठी व सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष ललित पटेल व जिला भाजपा अध्यक्ष अमर सिंह मीणा के अलावा कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर उन्नत किसानों द्वारा लगाई गई जैविक कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी भी देखी।
कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि सरकार ने फसल बीमा योजना तथा राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत प्राकृतिक आपदा की स्थिति में दी जाने वाली राहत राशि में काफी वृद्धि की है। साथ ही फसल के समर्थन मूल्य में हर वर्ष लगातार वृद्धि की जा रही है, जिससे किसानों को फसल का बेहतर मूल्य मिलने लगा है। उन्होने कहा कि हरदा जिला प्रदेश का पहला शतप्रतिशत सिंचित जिला बनने जा रहा है। जिले में शीघ्र ही मोरन्ड गंजाल योजना तथा शहीद इलापसिंह उद्वहन सिंचाई योजना शुरू होंगी, जिनसे किसानों की सिंचाई क्षमता बढ़ेगी। शहीद इलापसिंह सिंचाई परियोजना से 118 गांव के किसान लाभान्वित होंगे। इस दौरान डीडीए एमपीएस चंद्रावत सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी किसान मौजूद थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.