ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

नेशनल लोक अदालत में निपटे 523 मामलें   2.57 करोड़ रु. से अधिक के अवार्ड पारित

नेशनल लोक अदालत में निपटे 523 मामलें  

2.57 करोड़ रु. से अधिक के अवार्ड पारित

 

हरदा /प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती तृप्ति शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में जिला न्यायालय हरदा एवं व्यवहार न्यायालय खिरकिया तथा व्यवहार न्यायालय टिमरनी जिला हरदा में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ श्रीमती तृप्ति शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरदा, प्रदीप राठौर, जिला न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा जिला अधिवक्ता संघ हरदा के अध्यक्ष संजय शाण्डिल्य द्वारा जिला मध्यस्थता केंद्र हरदा में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह में समस्त न्यायाधीशगण अधिकारीगण एवं जिला अधिवक्ता संघ हरदा के अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउसिंल बैंक, एवं विद्युत मंडल के अधिकारी  कर्मचारी तथा न्यायालयीन कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

       नेशनल लोक अदालत के शुभारंभ कार्यक्रम में श्रीमती तृप्ति शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरदा ने अपने संक्षिप्त एवं सारगर्भित उद्बोधन में लोक अदालत का महत्व बताते हुये लोक अदालत के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग करने हेतु अधिवक्ताओं एवं सभी विभागो के प्रमुख इलेक्ट्रानिक मीडिया व अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता व पक्षकारों की प्रशंसा की एवं कहा कि लोक अदालत जनता की अदालत है यह सुलह एवं समझौता का मंच है तथा शीघ्र एवं सस्ते न्याय का स्त्रोत है। जिसमें 696 लोग   लाभान्वित हुए।

   कार्यक्रम में  प्रदीप राठौर, जिला न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा तथा अनूप कुमार त्रिपाठी विशेष न्यायाधीश हरदा, एवं  शैलेन्द्र कुमार नागौत्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय हरदा एवं  राजेन्द्र कुमार दक्षणी प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश हरदा,  रोहित सिंह, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश हरदा तथा  के0के0 वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरदा  सचेन्द्र भदकारिया न्यायिक मजिस्ट्रेट हरदा, विनीत साकेत न्यायिक मजिस्ट्रेट हरदा, तथा कु० अपर्णा लोधी, जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं जिला अधिवक्ता संघ हरदा के अध्यक्ष  संजय शाण्डिल्य, सचिव  सुदीप मिश्रा, कांतिकुमार जैसानी और अन्य अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारी तथा पक्षकारगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.