ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कृषि मंत्री की छबि खराब करने की शिकायत पर पूर्व विधायक दोगने पर एफआईआर दर्ज

कृषि मंत्री की छबि खराब करने की शिकायत पर पूर्व विधायक दोगने पर एफआईआर दर्ज

भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया हैं केस

हरदा /प्रदेश के कृषि मंत्री, हरदा विधायक कमल पटेल के विरूद्ध कांग्रेस के पूर्व विधायक आरके दोगने को अपनी फेसबुक आईडी पर जन्मदिन की बधाई के साथ भ्रामक पोस्ट करना भारी पड़ गया हैं। पुलिस ने कृषि मंत्री की छवि खराब करने की शिकायत पर पूर्व विधायक आरके दोगने के विरूद्ध केस दर्ज लिया हैं। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा की शिकायत पर हरदा सिविल लाइन पुलिस ने पूर्व विधायक आरके दोगने के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता
1860 की धारा 469 का केस दर्ज किया हैं। पुलिस ने बताया कि फरियादी युमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष पिता रामप्रसाद शर्मा निवासी वार्ड क्रमांक 1 गोलापुर हरदा ने लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। जिसमें बताया कि कांग्रेस के पूर्व विधायक आरके दोगने द्वारा अपनी फेसबुक आईडी से कूट रचित पोस्टर पोस्ट किया। जिसमें 70 प्रसेंट लाओ काम कराओ तथा वर्तमान कृषि मंत्री कमल पटेल का फोटो लगाकर उसके नीचे करप्शन पटेल लिखा हुआ
हैं। जो कि कृषि मंत्री कमल पटेल की ख्याति को हानि पहुंचाई गई हैं।
पुलिस ने बताया कि इस शिकायत पर प्रथम दृष्टया आरके दोगने के विरूद्ध धारा 469 पाया जाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया हैं। वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि पूर्व विधायक आरके दोगने द्वारा अपनी फेसबुक आईडी से वर्तमान विधायक एवं मप्र के कृषि मंत्री कमल पटेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक आपत्तिजनक पोस्टर पोस्ट कर उन्हें बदनाम करने एवं मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने, छबि धूमिल करने का प्रयास सोशल मीडिया के माध्यम से किया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.