ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

ओला पीड़ित किसानों के नुकसान की भरपाई करेगी सरकार : कृषि मंत्री कंषाना

ओला पीड़ित किसानों के नुकसान की भरपाई करेगी सरकार : कृषि मंत्री कंषाना

मुरैना जिले के 6 गाँवों का भ्रमण कर किसानों से मिले ओला प्रभावित क्षतिग्रस्त सरसों फसलों का लिया जायजा

भोपाल : किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि ओला पीड़ित किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। उन्होंने बुधवार को मुरैना जिले के सबलगढ़ के 6 गाँवों का भ्रमण कर क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लिया। मंत्री श्री कंषाना ने किसानों को आश्वस्त किया कि 50 प्रतिशत नुकसान पर किसानों को आरबीसी-6 (4) में शत-प्रतिशत मुआवजा दिया जायेगा।कृषि मंत्री श्री कंषाना ने ग्राम पंचायत सिमरोदा किरार के गयेराम की ओला प्रभावित शत-प्रतिशत क्षतिग्रस्त सरसों की फसल का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि संकट के समय में प्रदेश सरकार उनके साथ है। नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा की जायेगी।

कृषि मंत्री श्री कंषाना ने प्रशासनिक अधिकारियों को ओले से प्रभावित सरसों की फसल का मौका-मुआयना कर राहत राशि प्रदान करने की समस्त आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि 9 जनवरी को मुरैना जिले के 12 गाँव ओले से अत्यधिक प्रभावित हुए थे।विद्युत विभाग के सब इंजीनियर के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश
कृषि मंत्री श्री कंषाना ने ग्रामीणों की शिकायत पर विद्युत विभाग के सब इंजीनियर पियूष अतुलकर के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। ग्रामीणों ने कृषि मंत्री को शिकायत की कि सब इंजीनियर द्वारा बिजली बिल न भरने पर ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। बिजली बिल भी अधिक राशि के दिये जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.