ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

पूर्व मंत्री कमल पटेल के विरुद्ध आपत्तिजना पोस्ट मामले में विधायक आर के दोगने ने जमानत ली

पूर्व मंत्री कमल पटेल के विरुद्ध आपत्तिजनक व तथ्यहीन फेसबुक पोस्ट मामले में हरदा विधायक आर के दोगने के खिलाफ़ सिविल लाईन थाना पुलिस हरदा ने भोपाल विशेष न्यायालय में आज पेश की चार्जशीट, विधायक दोगने ने ली जमानत

 हरदा  4 अक्टूबर 2023 को हरदा विधायक आर.के. दोगने ने पूर्व मंत्री कमल पटेल के खिलाफ़ 70% कमीशन और करप्शन पटेल लिखी एक आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट की थी व हरदा शहर में जगह-जगह आपत्तिजनक पोस्टर चस्पा करवाये थे, जिस पर हरदा निवासी सुभाष शर्मा द्वारा पूर्व मंत्री कमल पटेल की छवि को धूमिल करने और मान सम्मान को ठेस पहुंचाने हेतु धारा 469 एवं आई.टी. एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई थी, उपरोक्त मामले में आज सिविल लाईन थाना पुलिस हरदा ने विशेष न्यायालय भोपाल में भारतीय दंड संहिता 469 व साक्ष्य छुपाने एवं जांच में सहयोग न करने हेतु धारा 201 में चार्जशीट पेश की, जिसके विरुद्ध विधायक आर के दोगने ने जमानत पत्र प्रस्तुत किया, जिस पर विशेष न्यायालय भोपाल द्वारा विधायक दोगने को अगली सुनवाई तक जमानत दे दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.