ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कलेक्टर सिंह ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कलेक्टर सिंह ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

हरदा/ लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए इन दिनों जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में गुरूवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने नेहरू स्टेडियम से ‘बाइक रैली’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ तथा स्वीप के नोडल अधिकारी रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गोड़ा और स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी संजय त्रिपाठी व मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गोड़ा के नेतृत्व मे यह बाइक रैली नेहरू स्टेडियम के गेट नं. 4 से प्रारम्भ होकर सनफ्लॉवर स्कूल, काली माता मंदिर तिराहा, इन्दौर रोड़ हनुमान मंदिर चौराहा, खण्डवा बायपास से संत रविदास चौक, घंटाघर, नारायण टॉकीज व डॉ. अम्बेडकर चौक होते हुए नेहरू स्टेडियम गेट नम्बर 4 पर वापस आकर सम्पन्न हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.