ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

पहली ही बारिश में पुल बनाने लगाया स्ट्रक्चर भरभरा कर गिरा, मौके पर नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

बताया जा रहा है कि 400 मीटर की लंबे इस पुल के लिए 1640.62लाख रुपये की स्वीकृति मिली

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के धमधा ब्लाक के अंतर्गत शिवनाथ नदी स्थित सागनी घाट पर पिछले कुछ साल से पुल निर्माण कार्य जारी है। इस पुलिया के निर्माण में कितनी लापरवाही हो रही होगी इसका इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिया बनाने के लिए जो स्ट्रक्चर खड़ा किया गया था वह बरसात की पहली ही बारिश में ढह गया। वहीं इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी मौके पर न तो कोई पीडब्ल्यूडी का अधिकारी पहुंचा न ही कोई ठेकेदार।

जानकारी के मुताबिक इस पुल का निर्माण अभी तक हो जाना था। लेकिन कार्य काफी धीमा हो रहा है। बताया जा रहा है कि 400 मीटर की लंबे इस पुल के लिए 1640.62लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।

सेतु निगम दुर्ग के अधिकारी टीएन संतोष का कहना है कि ढलाई के लिए लगाया गया स्ट्रक्चर ही ढहा है इसलिए चिंता की बात नहीं है l ज्ञात हो कि जिले में रविवार से लेकर मंगलवार तक निरंतर बारिश हुई हैl इस कारण दुर्ग स्थित महमरा एनिकट छलक गया है वहीं राजनादगांव के मोंगरा बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से शिवनाथ नदी का जल स्तर बढ़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.