ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

चावल व्यापारी से दो करोड़ की लूट मामले में सात आरोपित गिरफ्तार, 85 लाख के आसपास रकम बरामद

सीसीटीवी से मिला आरोपितों का लोकेशन

भिलाई। फर्जी ईडी अफसर बनकर दुर्ग के चावल व्यापारी से 2 करोड़ रुपए लूट के मामले में सात आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित मुंबई से गिरफ्तार हुए है। आरोपितों के पास से 85 लाख रुपये से एक करोड़ के बीच रकम बरामद होने की बात कही जा रही है।
फर्जी ईडी अफसर बनकर लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम
बता दें कि बीते मंगलवार को दुर्ग के व्यापारी से 2 करोड़ रुपये की लूट हुई थी। व्यापारी विनीत गुप्ता जब पारख काम्प्लेक्स स्थित दफ्तर में बैठा था, तब पांच लोग काले रंग की स्कार्पियों में उसके पास पहुंचे। खुद को ईडी का अफसर बताया। पूछताछ के नाम पर रुपयों से भरा बैग उठा लिया और विनीत को गाड़ी में बैठाकर राजनांदगांव की तरफ चल पड़े। सोमनी टोल प्लाजा के पास विनीत को गाड़ी से उतार दिया। बैग लेकर भाग निकले।
सीसीटीवी से मिला आरोपितों का लोकेशन
विनीत की रिपोर्ट पर दुर्ग मोहन नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों का लोकेशन मिलता गया और दुर्ग क्राइम ब्रांच महाराष्ट्र मुंबई जा पहुंची। पांच दिन के प्रयास के बाद पहले तीन आरोपित फिर उनसे पूछताछ के आधार पुलिस सात लोगों को गिरफ्तार करने तथा लाखों रुपये बरामद करने का दावा कर रही है। दावे के मुताबिक पुलिस ने तकरीबन 85 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये बरामद कर लिया है।
85 लाख से एक करोड़ के बीच रकम बरामद
दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि देर रात 4 और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 85 लाख से एक करोड़ के बीच रकम बरामद भी किया जा चुका है। मामले में और लोग भी शामिल होने की आशंका है, इसलिए पुलिस मुंबई क्राइम ब्रांच के सहयोग से और लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। इसलिए आरोपितों को मुंबई से दुर्ग लाने में एक दो दिन का और समय लग सकता है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.