ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

डायग्नोस्टिक टीम ने फसलों का किया निरीक्षण

डायग्नोस्टिक टीम ने फसलों का किया निरीक्षण

हरदा/ कृषि विभाग की डायग्नोस्टिक टीम ने शुक्रवार को ग्राम पोखरनी में भ्रमण कर फसल में कीट व्याधि का सर्विलियेन्स एवं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सोयाबीन फसल में कीट एवं व्याधि का प्रकोप देखा गया। उपसंचालक कृषि एम.पी.एस. चन्द्रावत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कीटों में प्रमुख रूप से सोयाबीन स्टेम फ्लाई एवं व्हाइट फ्लाई का संक्रमण पाया गया है। उन्होने बताया कि यह प्रकोप सोयाबीन की प्रजाति जे.एस. 9560 तथा निजी कम्पनियों की रिसर्ज प्रजातियां जैसे 2018, 2016 एवं ब्लेक गोल्ड आदि में पाया गया है। किसानों को तना मक्खी एवं पीला मोजेक रोजग प्रबन्धन के लिये बीटासायफ्लूथ्रीन एवं इमिडाक्लोप्रिड की 140 मिली प्रति एकड़ मात्रा अथवा एसिडामाप्रिड व बायफेथ्रिन की 100 ग्राम प्रति एकड़ मात्रा की दर से 100 से 120 लीटर पानी में घोल बनाकर पावर पम्प से स्प्रे करें।
उपसंचालक श्री चन्द्रावत ने बताया कि फंफूदजनित रोग प्रबन्धन के लिये फंफूदनाशक टेबूकोनाजोल व सल्फर की 500 ग्राम मात्रा प्रति एकड़ अथवा पायराक्लोस्ट्रोबीन व इपिक्साकोनेजोल की 30 मिली प्रति एकड़ की दर से पानी की वांछित मात्रा में घोल बनाकर घोल का 100 से 120 लीटर प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें। निरीक्षण के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी कि आगामी सोयाबीन फसल उत्पादन के लिये अनुशंसित एवं अद्यतन किस्मों का ही प्रयोग करें। डायग्नोस्टिक टीम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. मुकेश बंकोलिया, अनुविभागीय कृषि अधिकारी संजय यादव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संजय जैन तथा क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दीपक रिछारिया सम्मिलित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.