ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कांग्रेस प्रत्याशी दोगने किसान विरोधी है अशोक गुर्जर

कांग्रेस प्रत्याशी दोगने किसान विरोधी है अशोक गुर्जर

 हरदा /कृषि मंत्री भाजपा प्रत्याशी श्री कमल पटेल के अभिकर्ता श्री अशोक गुर्जर ने बताया की कांग्रेस प्रत्याशी आर के दोगने आमजन ग्रामीण और किसान विरोधी है आप लोगों के संज्ञान में ला रहा हूं कि कांग्रेस प्रत्याशी आर के दोगने ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक शिकायत की जिसमें बताया कि ग्राम मांगरोल हंडिया में डीपी और खंबे लगने का कार्य प्रारंभ हो रहा है जो कि जिसकी स्वीकृति पूर्व में ना होकर अभी हरदा विधायक के आदेश से हो रहा है।
लेकिन मैं बताना चाहता हूं की डीपी और खंबे लगे की स्वीकृति पूर्व में ही ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था जिसकी स्वीकृति हो चुकी थी।
और शासन की प्रक्रिया के अनुसार डीपी और खंबे लगे का कार्य प्रारंभ होने जा रहा था लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी आर के दोगने द्वारा निर्वाचन अधिकारी को शिकायत कर ग्राम बागरोल में ना डीपी लगने दिया , ना ही खंबे लगने दिया गया ,इससे सीधा यह प्रतीत होता है कि कांग्रेस प्रत्याशी आर के दोगने आमजन एवं ग्रामीण और किसान विरोधी है जो अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के चक्कर में उस कर को रुकवाया गया।
दोगने कि इस कर प्रणाली से ग्राम बागरोल के ग्रामजन एवं किसानों को बिजली की समस्या झेलनी पड़ रही है।

कांग्रेसी और दोगने अपनी हार को देखकर हड़बड़ा रहे हैं
कांग्रेसी और दोगने अपनी हार को देखकर हड़बड़ाहट में कुछ भी उल्टा सीधा कर रहे हैं जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि दोगने अपनी हार को सामने देखकर इस प्रकार की ओछी मानसिकता की हरकतें कर रहे हैं।

अपनी ओछी मानसिकता से दोगने आमजन के सामने समस्याएं बना रहा

कांग्रेस प्रत्याशी आर के दोगने अपनी ओछी मानसिकता के चलते ग्रामीण आमजन एवं किसानों के हित में हो रहे कार्य को रुकवा कर अडंगा डाला गया जो एक ओछी मानसिकता को दर्शाता है। क्योंकि जो कर जनता के हित में पहले से स्वीकृत था और हो रहा था उसे रुकवाया गया इससे कहीं ना कहीं सीधा यह प्रतीत होता है की दोगने ग्रामीण आमजन एवं किसान विरोधी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.