ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कमल पटेल का रोड शो उमडा जन सैलाब कांग्रेस को घेरा बोले जनता के गुनहगार है कमलनाथ

कमल पटेल का रोड शो उमडा जन सैलाब कांग्रेस को घेरा बोले जनता के गुनहगार है कमलनाथ

भाजपा की जीत विकास की गारंटी कमल खिलाओ अपने और अपने बच्चों का भविष्य बनाओ
इस दौरान जगह-जगह पर उनका स्वागत हुआ और लोगों ने फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया।

हरदा / कृषि मंत्री कमल पटेल ने बुधवार को रोड शो किया और हरदा,खिरकिया सीट से जन समर्थन जुटाया। कमल पटेल ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कमल पटेल ने कहा कि हम सरकार नहीं परिवार चलाते हैं, प्रदेश की जनता हमारा परिवार है लेकिन कांग्रेस और उसके कमलनाथ जनता की गुनाहगार हैं।
कांग्रेस और कमलनाथ को योजनाओं और वादों पर घेरा। श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस में खुद पानी नहीं बचा इसलिए वह प्रदेश की जनता को पानी तक नहीं दे पाई। जो जनता की प्यास न बुझा पाए उसे सरकार में आने का अधिकार नहीं है।
कमलनाथ पर जनता से वादाखिलाफी का
आरोप लगाते हुए कमल पटेल ने कहा कि जनता
को इस बार कांग्रेस और कमलनाथ को
उन तमाम गुनाहों की सजा देकर सबक
सिखाना होगा जो उन्होंने 15 महीने की
सरकार के दौरान भाजपा की जनकल्याण
कारी योजनाओं को बंद करके किया है।
हमने जनता की हर जरूरत का ख्याल रखकर योजनाएं बनाई, माताओं- बहनों-
बेटियों का सम्मान बढ़ाया, किसानों- मजदूरों
के हितों की चिंता की। भाजपा ने बेटे-बेटियों की शिक्षा उनके स्वास्थ्य की फिक्र की। गरीबो के कल्याण के लिए उनकी भूख प्यास मिटाने के लिए काम किया। सड़कों
का जाल बिछाया।
जिसने दिया सपनों को आकार भइर

जगह-जगह हुआ स्वागत

कमल पटेल का हरदा शहर की सड़कों पर निकले तो उनके स्वागत में लोगों ने पुष्प वर्षा की। मंगल कलश लिए खड़ी महिलाओं ने उनकी जगह- जगह उनकी अगवानी की। कमल पटेल हाथ हिला कर, फूल मालाएं उछाल कर लोगों का अभिवादन – स्नेह स्वीकार करते आगे बढ़ रहे थे। रविदास चौक से घंटाघर चांडक चौराहा होते हुए शिवाजी चौक पर सभा को संबोधित किया इसी दौरान सभा को वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश टॉक गुर्जर पूर्व विधायक मनोहर राठौड़ सहित कई नेताओं ने संबोधित किया बड़ी संख्या जनता का जन सैलाब उमडा

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.