प्रदेश के किसानों को 10 घंटे बिजली सौर ऊर्जा से मिले सरकार का लक्ष्य:मंत्री राकेश शुक्ला
_________________
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष का संभाला प्रभार……
___________________
*भोपाल/ ग्वालियर/ भिंड। प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने माँ सरस्वती प्राकट्योत्सव (बसंत पंचमी) के दिन मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया।*
*बुधवार ग्रहण करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री शुक्ला ने कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत मध्यप्रदेश में 75 हजार सोलर रूफटॉप लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मेरा विभाग और ऊर्जा विकास निगम दोनों मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के विजन और 2030 तक देश भर में 40% बिजली का उत्पादन सौर ऊर्जा से हो इस दिशा में मध्य प्रदेश सरकार कटिबंध है। साथ ही घरेलू ,औद्योगिक एवं गैर कृषि उपभोक्ताओं को 24 घंटे तथा कृषि उपभोक्ताओं को 10 घंटे विद्युत की आपूर्ति सौर ऊर्जा से हो इस दिशा में सरकार जन सहयोग के माध्यम से करने का निर्णय लिया है।*
*मंत्री शुक्ला ने कहा कि सरकार के प्रयासों से नवकरणीय ऊर्जा क्षमता में विगत 11 वर्षों में लगभग 11 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। नवकरणीय ऊर्जा आपूर्ति और सौर ऊर्जा क्षमता में मध्यप्रदेश देश के टॉप 10 राज्यों में शामिल है।इसको लेकर भी सभी के सहयोग से मध्यप्रदेश को टॉप पर नंबर वन बनाने के मिशन में लगे हुए हैं। हमारे लिए गौरव की बात है कि ओंकारेश्वर सोलर फ्लोटिंग परियोजना एशिया की नंबर वन सोलर परियोजना है, जो हमारे प्रदेश में आरंभ हो रही है। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश सरकार ओर भी कई सोलर परियोजनाओं पर फोकस कर रही है।*
ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ...
समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण
वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र...
सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई
नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल
76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण
कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण
दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ...
खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...
Prev Post