ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कलेक्टर सिंह ने केन्द्रीय विद्यालय व सीएम राइज स्कूल के निर्माण स्थल देखे

कलेक्टर सिंह ने केन्द्रीय विद्यालय व सीएम राइज स्कूल के निर्माण स्थल देखे

 

हरदा/ कलेक्टर  आदित्य सिंह ने शुक्रवार को ग्राम अबगांव कला, अबगांव खुर्द और नहाड़िया कला का दौरा किया। उन्होंने ग्राम अबगांव खुर्द में केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी को शीघ्रता से निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान मौके पर उपस्थित ठेकेदार ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने अबगांव कला में विधि महाविद्यालय के लिए प्रस्तावित निर्माण स्थल देखा। उन्होंने ग्राम नहाड़िया कला में सीएम राइज स्कूल के लिए प्रस्तावित निर्माण स्थल भी देखा। इस दौरान एसडीएम हरदा कुमार शानू देवड़िया और जिला शिक्षा अधिकारी डी एस रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने अबगांव कला में उद्यानिकी विभाग की नर्सरी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने सहायक संचालक उद्यानिकी को नर्सरी में वर्षा ऋतु के कारण उग आये अनावश्यक पौधों को हटाकर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.