ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

हत्या के खिलाफ पीड़ित परिवार और नागरिकों ने छीपाबड़ थाने का घेराव करने के बाद महाराणा चौक स्टेट हाईवे पर चक्का जाम किया

हत्या के खिलाफ पीड़ित परिवार और नागरिकों ने छीपाबड़ थाने का घेराव करने के बाद महाराणा चौक स्टेट हाईवे पर चक्का जाम किया

मर्डर करने वाले आरोपियों की झूठी एफआईआर खत्म करो,और एफआईआर दर्ज करने वाले अधिकारी को निलंबित करो…
फोटो
खिरकिया। गणेश विसर्जन के बाद हुई 26 वर्षीय युवक रोहित ठाकुर की हत्या के बाद शुक्रवार को पीड़ित परिवार के साथ नगर वासियों ने छीपाबड़ थाना परिसर 2 घंटे तक धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश जताया है। 2 घंटे तक थाना परिसर में धरना प्रदर्शन करने के बाद अधिकारियों के आश्वासन से असंतुष्ट नगर वासियों ने शाम 5:00 बजे से छीपाबड़ महाराणा चौक हरदा खंडवा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम शुरू कर दिया है। रोहित ठाकुर की दर्दनाक हत्या को लेकर नागरिकों में काफी रोष व्याप्त है।थाना परिसर में धरना प्रदर्शन और चक्का जाम कर रहे सैकड़ो महिला पुरुष और पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यशैली शैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि-
जब मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि लगभग ढाई बजे रोहित ठाकुर पर वंदना चौक मैं प्राण घातक हमला किया गया और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों थाने जाकर खुद फरियादी बन गए और रोहित ठाकुर और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर करवा दी।जबकि दूसरी तरफ घटना के 1 घंटे बाद जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे रोहित ठाकुर को उसके परिजन सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहीं आरोपी सरकारी अस्पताल में भी पहुंच गए और परिजनों के साथ बुरी तरह से मारपीट की, डॉक्टर और नर्स भी या नजारा देखकर भयभीत हो गए।
नागरिकों ने यह भी सवाल उठाया की किसी भी झगड़े के आरोपी को जब जख्मी अवस्था में अस्पताल पहुंचाया जाता है तो डॉक्टरों द्वारा पुलिस को फोन किया जाता है लेकिन दो घटनाओं के बाद भी पुलिस मौके पर क्यों नहीं पहुंची?
चक्का जाम कर रहा है नागरिकों ने मांग की है कि थाने में आरोपियों की दो-दो बार फिर हुई उन्हें फरियादी बना दिया गया। जबकि भी आदतन अपराधी है।नागरिकों की मांग है कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आए, और मर्डर करने वाले आरोपियों द्वारा जो शिकायत की गई है उसे खारिज करें। साथी जिस भी पुलिस अधिकारी ने हत्या करने वाले आरोपियों की एफआईआर दर्ज की है उसे तत्काल निलंबित करें। तभी चक्का जाम समाप्त किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.