ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

मनचले युवकों को जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

शिवपुरी। नरवर के ग्राम बरखाड़ी में ग्रामीणों ने दो युवकों के मुंह पर कालिख पोत कर व जूतों की माला पहनाकर उनका करीब दो किमी तक जुलूस निकाला। इसके बाद युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस दौरान गांव के लोग मौजूद थे। कालिख पोतकर व जूतों की माला पहनाने के साथ साथ दोनेां की जमकर मारपीट भी ग्रामीणों ने की।

जानकारी के अनुसार दो अज्ञात युवक गांव की किसी लड़की को फोन लगाकर लगातार परेशान कर उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। बताया जा रहा है कि लड़कों के फोन से परेशान होकर लड़की ने पूरा घटनाक्रम अपने स्वजनों को बताया जिसके बाद षड्यंत्र पूर्वक लड़कों को गांव बुलाकर पकड़ लिया गया। जब गांव वालों ने आरेापितों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपित मौके से भाग निकले, लेकिन ग्रामीणों ने ग्राम शेरगढ़ पर युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान अर्जुन जाटव व संतोष केवट के रूप में की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों के चेहरे पर कालिख पोत कर उन्हें जूतों की माला पहनाई और करीब दो किमी दूर तक उनका जुलूस निकाल कर उन्हें नरवर थाने लेकर पहुंचे। आरोपितों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.