ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

खनिज का अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग करने वाले वाहन जप्त परिवहन, राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त कार्यवाही

खनिज का अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग करने वाले वाहन जप्त

परिवहन, राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त कार्यवाही
फोटो
हरदा/ कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार दिनांक 5 व 6 अगस्त की दरमियानी रात में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के रोकथाम हेतु खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर वाहनों की जांच एवं कार्यवाही की गई। खनिज अधिकारी श्री आर.पी. कमलेश ने बताया कि खनिज विभाग हरदा एवं म.प्र. राज्य खनिज निगम के संयुक्त दल द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर बड़ी कार्यवाही की गई। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पूरी रात वाहनों की जांच कर अवैध रूप से खनिज परिवहन करने वाले वाहन एवं ओव्हरलोड परिवहन करने वाले वाहनों को जप्त कर संबंधित थानों में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। इस कार्यवाही में 4 दस पहिया ट्रक क्रमशः MP09HG7790, MP09HG4870, UP78CT1143 एवं MP45H0312 ओव्हरलोड परिवहन करते हुये हरदा होशंगाबाद मार्ग पर 1 डम्पर MP09HH5079, हरदा छीपानेर मार्ग पर बिना रॉयल्टी रेत परिवहन करते हुये 1 डम्पर, हरदा टिमरनीं मार्ग पर बिना रॉयल्टी रेत परिवहन करते हुये एवं 1 ट्रेक्टर क्रमांक MP10AA9510 हंडिया से ऊँचान मार्ग पर बिना रॉयल्टी रेत का परिवहन करते हुये जप्त कर क्रमशः थाना टिमरनी थाना कोतवाली हरदा, थाना सिविल लाईन हरदा एवं थाना इंडिया में सुरक्षार्थ पुलिस अभिरक्षा में खड़ा किया गया हैं।
इसी दरमियान खिरकिया के राजस्व अधिकारियों ने हरदा से खंडवा रोड पर थाना छीपाबड़ के पास डम्पर क्रमांक MH18BG0441 को रोककर जांच की गई। इस डम्पर में बिना रॉयल्टी के रेत का परिवहन पाये जाने पर डम्पर को जप्त कर थाना छीपाबड में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया।
इस तरह खनिज एवं राजस्व अमले द्वारा रातभर कार्यवाही करते हुये 3 डम्पर, 4 ट्रक एवं 1 ट्रेक्टर ट्रॉली को खनिज नियमों के उल्लघंन में जप्त कर अलग- अलग थानों में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया हैं। खनिज अधिकारी ने बताया कि खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम की कार्यवाही सतत् जारी रहेगी। म.प्र. गौण खनिज नियम के प्रावधान अनुसार उपरोक्त समस्त वाहनो के प्रकरण तैयार कर अर्थदंड जमा करवाने की कार्यवाही की जावेगी |

Leave A Reply

Your email address will not be published.