ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

जिला हर क्षेत्र में नंबर वन, यहां का रेलवे स्टेशन भी बनेगा नंबर वन” कृषि मंत्री पटेल ने रेलवे स्टेशन शिलान्यास कार्यक्रम में किया संबोधित

जिला हर क्षेत्र में नंबर वन, यहां का रेलवे स्टेशन भी बनेगा नंबर वन”
कृषि मंत्री पटेल ने रेलवे स्टेशन शिलान्यास कार्यक्रम में किया संबोधित

हरदा रेलवे स्टेशन पर लगभग 18 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्य कराए जाएंगे
फोटो
हरदा/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को “अमृत भारत स्टेशन” योजना के अंतर्गत के रेलवे स्टेशन सहित देश के कुल 508 और मध्य प्रदेश के 21 रेलवे स्टेशनों के विश्व स्तरीय विकास का वर्चुअली शिलान्यास किया।
हरदा रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल उपस्थित हुए। उन्होंने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि हरदा जिला विकास के हर क्षेत्र में नंबर- वन है। इसी क्रम में अब हरदा का रेलवे स्टेशन भी नंबर- वन स्तर का बनेगा। इसके लिए उन्होंने हरदा के नागरिकों को बधाई दी।
कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से देश और प्रदेश में विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश के 21 रेलवे स्टेशनों में विकास कार्य किए जाएंगे और इन रेलवे स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों को हर संभव आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया, नगरपालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, जिला भाजपा अध्यक्ष अमर सिंह मीणा व सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे।
*हरदा रेलवे स्टेशन पर ये विकास कार्य प्रस्तावित हैं*
मध्यप्रदेश के 34 से अधिक रेलवे स्टेशन इस योजना में हैं शामिल हैं। पश्चिम मध्य रेल के एंव रेलवे स्टेशनों का लगभग 1125 करोड़ रुपये से पुनर्विकास होगा। उल्लेखनीय है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों पर जो पुनर्विकास एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी उनमें सर्कुलेटिंग एरिया का विकास एवं स्टेशन भवन का सौंदर्यीकरण, स्टेशन प्रवेश द्वार का विकास, हाई लेवल प्लेटफार्म का प्रावधान,प्लेटफार्म कवर ओवर शेड की सुविधा, स्टेशन भवन के अग्रभाग का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा ।इसके साथ ही स्थानीय कला एवं संस्कृति के अनुरूप स्टेशन की आंतरिक साज सज्जा भी की जाएगी। इन स्टेशनों पर 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज का प्रावधान भी किया गया है। रेलवे स्टेशनों पर बैठने की उत्तम व्यवस्था के साथ प्रतीक्षालयों का विकास किया जाएगा। ये सभी रेलवे स्टेशन दिव्यांग फ्रेंडली बनाए जाएंगे। हर स्टेशन पर दिव्यांग शौचालय एवं रैम्प की व्यवस्था भी की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.